जर्मनी के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ग्रोसक्रेउट्ज डार्टमंड में शामिल

बर्लिन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। डिफेंडर केविन ग्रोसक्रेउट्ज जर्मन लीग क्लब डार्टमंड में शामिल हो गए हैं।

जर्मन लीग क्लब ने मंगलवार को यह घोषणा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 28 वर्षीय ग्रोसक्रेउट्ज अगले सत्र के लिए क्लब की टीम को मजबूत करेंगे। उन्होंने क्लब के साथ जून 2019 के करार पर हस्ताक्षर किए हैं।

डार्टमंड के कोच टोर्सटेन फ्रिंग्स ने एक बयान में कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि हमने ग्रोसक्रेउट्ज जैसे खिलाड़ियों के साथ करार किया है। वह बहुत अनुभवी हैं। वह विश्व विजेता टीम के खिलाड़ी भी रहे हैं। वह आगामी सत्र के लिए हमारी टीम का एक महत्वपूर्ण अंग होंगे।”

ग्रोसक्रेउट्ज ने 2009 से लेकर 2015 तक डार्टमंड क्लब में काफी सफलतम समय गुजारा है। उन्होंने 178 मैचों में 23 गोल दागे। इस दौरान, उन्होंने क्लब के साथ जर्मन लीग खिताब (2011) जीता।

ग्रोसक्रेउट्ज ने कहा, “मैं डार्टमंड के लिए खेलने का इंतजार कर रहा हूं। कोच टोर्सटेन ने इसके लिए मुझे मनाया। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए सबसे सही कदम है। मैं आगामी सफल सत्र के लिए हर भरसक प्रयास करूंगा।”

जर्मन लीग में वर्तमान में डार्टमंड क्लब सबसे निचले स्थान पर है। वह दूसरे डिवीजन में रेलिगेशन जोन में पहुंच सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493