लंदन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटेन के गायक, गीतकार व पूर्व ब्लू बैंड के सदस्य ली रयान ने ‘ईस्टएंडर्स’ शो के लिए अपने प्रारंभिक ²श्यों की शूटिंग शुरू कर दी है।
लंदन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटेन के गायक, गीतकार व पूर्व ब्लू बैंड के सदस्य ली रयान ने ‘ईस्टएंडर्स’ शो के लिए अपने प्रारंभिक ²श्यों की शूटिंग शुरू कर दी है।
‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, गायक इस फिल्म में बार प्रबंधक वुडी वुडवर्ड का किरदार निभा रहे हैं।
‘द सन’ की ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने एपिसोड के लिए अपने शुरुआती दृश्यों की शूटिंग शुरू कर दी है, जो अगले सप्ताह प्रसारित होंगे।
रयान हालांकि इन दृश्यों में अपनी सह-कलाकार शोना मैकगार्टी के साथ नजर आ रहे हैं, जो इस डेली सोप में विटनी डीन का किरदार निभा रही हैं। इन दृश्यों पर अभी गोपनीयता बनी है।
रयान ने कहा कि उनका सहकलाकारों ने अच्छा स्वागत किया है, जबकि वह इस शो में शामिल होने से पहले इससे जुड़े बहुत कम लोगों को जानते थे।
dharmpath.com dharmpath