मंच के पीछे की मस्ती को मजेदार मानती हैं डेजी

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। बैकग्राउंड डांसर रह चुकीं अभिनेत्री डेजी शाह इस महीने के मध्य में सुपरस्टार सलमान खान के साथ यात्रा के लिए तैयार हैं। इसके अलावा, वह लाइव शोज के पीछे होने वाली मस्ती का आनंद लेती हैं।

सुपरस्टार और अन्य दिग्गजों के साथ वह शुक्रवार को 23 अप्रैल तक मलेशिया, हांगकांग, न्यूजीलैंड के ऑकलैंड, ऑस्ट्रेलिया में सिडनी और मेलबर्न के दौरे पर होंगी।

इस बारे में डेजी ने आईएएनएस से एक ईमेल साक्षात्कार में कहा, “सलमान 12 वर्ष बाद लाइव यात्रा कर रहे हैं। यह खुद में दिलचस्प है। वह मेरे लिए रॉक हैं और अच्छे संरक्षक और अद्भुत दोस्त हैं।”

उन्होंने कहा, “लाइव शोज का सबसे शानदार हिस्सा मंच के पीछे होने वाली मस्ती है। जब हमारा कोई स्टेप छूट जाता है तो बेवकूफी भरे चेहरे नहीं बनाते। इस बात को डांसर्स अच्छे से जानते हैं। एक-बार शो खत्म होने के बाद, हम आमतौर पर साथ बैठते हैं और इन सब बातों की चर्चा करते हैं और हंसते हैं।”

डेजी सलमान के साथ फिल्म ‘जय हो’ में काम कर चुकी हैं, लेकिन उनका कहना है कि वह उन्हें काफी समय से जानती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493