नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। युवा मामले और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय गोयल ने भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अखिलेश दास गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
अखिलेश का बुधवार को सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 56 साल के थे।
अपने शोक संदेश में गोयल ने कहा, “अखिलेश दास गुप्ता का व्यक्तित्व बहुमुखी था और उन्होंने शिक्षा, सरकारी तथा खेल प्रशासन के क्षेत्र में काफी योगदान दिया।”
उन्होंने कहा, “अखिलेश दास गुप्ता की मृत्यु से मैंने न केवल एक मित्र, बल्कि ऐसा खेल प्रशासक खो दिया है, जिन्हें बैडमिंटन को बढ़ावा देने के लिए हमेशा याद किया जाएगा।”
हाल ही में संपन्न हुई इंडिया ओपन वल्र्ड सुपर सीरीज के दौरान अखिलेश दास गुप्ता के साथ अपनी अंतिम मुलाकात को याद करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि उनकी यादें हमेशा मन में बनी रहेंगी।
dharmpath.com dharmpath