एयरसेल ने राष्ट्रीय रोमिंग पर मुफ्त इनकमिंग कॉल की घोषणा की

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। एयरसेल ने बुधवार को राष्ट्रीय रोमिंग के दौरान मुफ्त इनकमिंग कॉल की घोषणा की।

कंपनी ने यहां एक बयान जारी कर बताया, “एयरसेल के ग्राहक अब बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के देश भर में एयरसेल के नेटवर्क पर मुफ्त इनकमिंग कॉल का लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए उन्हें पहले स्टार एक दो एक स्टार नौ शून्य नौ हैश डॉयल करना होगा।”

एयरसेल के मुख्य विपणन अधिकारी अनुपम वासुदेव ने बताया, “हम अपने सभी ग्राहकों के लिए देश भर में रोमिंग के दौरान मुफ्त इनकमिंग कॉल की घोषणा करते हुए प्रसन्नता का अनुभव कर रहे हैं। इससे उन्हें अबाधित रूप से लगातार जुड़े रहने तथा रोमिंग की चिंता किए बगैर अपने प्रियजनों से घंटों बात करने की सुविधा मिलेगी।”

उन्होंने कहा, “हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारे ग्राहकों को ना सिर्फ आर्थिक प्रस्तावों का आनंद मिले, बल्कि हमारे साथ रहने का फायदा भी मिले।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493