सीरिया संकट के बीच टिलरसन से मिले पुतिन

मॉस्को, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेशमंत्री रेक्स टिलरसन ने बुधवार को मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। जबकि ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों देशों के बीच तनाव के कारण यह मुलाकात नहीं हो पाएगी।

राष्ट्रपति के प्रवक्ता दमित्री रेस्कोव ने कहा, “रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अमेरिकी विदेशमंत्री टिलरसन और रूसी विदेशमंत्री लावरोव क्रेमलिन में बैठक कर रहे हैं।”

नेस्कोव ने यह नहीं बताया कि तीनों के बीच आखिर क्या बातचीत हुई। इसके पहले टिलरसन ने सर्गे लावरोव के साथ दिन में एक बैठक की।

टिलरसन ऐसे समय में मॉस्को का दौरा कर रहे हैं, जब सीरिया में कथित तौर पर हुए रासायनिक हथियार के इस्तेमाल को लेकर तनाव बना हुआ है। अमेरिका ने इसके लिए दमिश्क को जिम्मेदार ठहराया है, और प्रतिक्रियास्वरूप सीरिया के एक वायुसेना अड्डे को निशाना बनाकर कई क्रूज मिसाइलें दागी हैं।

रूस ने इसे अंतर्राष्ट्रीय आक्रमण की कार्रवाई करार दिया है। उसने यह भी कहा कि यदि अमेरिका ने सीरिया पर आगे और कार्रवाई की तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

मॉस्को का मानना है कि सच्चाई का पता लगाने के लिए एक समुचित जांच जरूरी है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493