नाइजीरिया में 100 से अधिक अगवा छात्राएं हुईं मुक्त

over-100-girls-abducted-from-school-are-freed-in-nigeria-150x150दुगुरी : नाइजीरियाई सेना का कहना है कि उत्तर पूर्व के एक स्कूल में मुस्लिम उग्रवादियों द्वारा अगवा की गई 129 छात्राओं में से आठ को छोड़कर बाकी सभी को मुक्त करा लिया गया है।

मेजर जनरल क्रिस ओलकोलादे का कहना है कि अपहर्ताओं में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने मामले में और अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। बहरहाल, उन्होंने बताया कि अन्य को उसी शाम मुक्त करा लिया गया।

सरकार ने बताया कि मंगलवार की सुबह हाई स्कूल से 100 से अधिक छात्राओं को उग्रवादियों ने अगवा कर लिया था। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों का पीछा किया था।

बोर्नो प्रांत के गवर्नर ने बताया कि कम से कम 14 छात्राएं स्वयं वहां से भाग आई। इनमें से चार की उम्र 16 से 18 वर्ष के बीच थी। ये ट्रक के पीछे से कूद गई थीं जबकि अन्य दस झाड़ियों मं छिप गई थीं।

नाइजीरिया की राजधानी में चरमपंथियों द्वारा किए गए बम के हमले में 75 लोगों की जानें गई थीं और उसके कुछ ही घंटे बाद अगवा की यह घटना हुई थी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493