दिल्ली में प्रस्तुति के लिए उत्साहित यामी

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री यामी गौतम राजधानी दिल्ली में प्रस्तुति देने के लिए उत्साहित हैं।

दर्शकों के सामने पहली बार वह सोलो परफोर्मेस करेंगी और इंडियन प्रीमियर लीग में भी यह पहली बार होगा। कार्यक्रम यहां शनिवार को आयोजित होगा।

इसके लिए यामी काफी समय से अभ्यास कर रही हैं। कार्यक्रम में वह ‘नच्चांगे सारी रात’, ‘रम रम व्हिस्की’ और ‘गल्ला गुड़ियां’ जैसे गीतों पर थिरकती नजर आएंगी।

‘काबिल’ की अभिनेत्री ने कहा, “मुझे डांस बहुत पसंद है। मुझे खुशी है कि मैं दिल्ली में अपनी फिल्मों के कुछ गीतों और कुछ अन्य फिल्मी गीतों पर कार्यक्रम पेश करूंगी। मैं पहली बार लाइव ऑडियंस के सामने प्रस्तुति देने के लिए उत्साहित हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493