‘हनुमान दा दमदार’ में पोपट की आवाज बनेंगे विनय पाठक

मुंबई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। रुचि नारायण की एनिमेशन फिल्म ‘हनुमान दा दमदार’ में पोपट शर्मा नामक किरदार को अभिनेता विनय पाठक अपनी आवाज देंगे।

विनय ने शुक्रवार को अपने किरदार (एक तोता) के बारे में ट्विटर पर कहा, “मैं जंगल राज तक से लाइव रिपोर्टिंग करने के लिए दमदार तौली के साथ आ रहा हूं। ‘हनुमान दा दमदार’।”

रुचि नारायण द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म का निर्माण आर. ए. टी. फिल्म्स ने किया है।

अभिनेता सलमान खान ने फिल्म में भगवान हनुमान के किरदार को अपनी आवाज दी है। यह फिल्म 19 मई को रिलीज होगी।

फिल्म में रवीना टंडन, जावेद अख्तर, कुणाल खेमू, मकरंद देशपांडे और विनय पाठक जैसी हस्तियों की आवाज में संवाद सुनने को मिलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493