..जब नोह सायरस ने बीबर के कपड़े चुराए

लॉस एंजेलिस, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। गायिका नोह सायरस गायक जस्टिन बीबर की जबरदस्त प्रशंसक हैं। गायिका ने बताया कि उन्होंने अपनी मां से बीबर के कपड़े चुराने में मदद के लिए कहा था।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ 17 वर्षीय गायिका हिट गाने ‘सॉरी’ के गायक की बहुत बड़ी प्रशंसक है और जब वह उनकी बड़ी बहन माईली सायरस के साथ एक अवार्ड समारोह में प्रस्तुति दे रहे थे तो नोह ने मंच के पीछे से अपनी मां से बीबर के कपड़े चुराने के लिए कहा।

नोह ने ‘क्यू’ पत्रिका को बताया, “मैंने कहा, ‘मां मुझे बस उनके कपड़े चाहिए’। तो वह वहां भागकर गई और उन्हें चुरा लिया।”

नोह की मां ने भले ही बबीर के कपड़े चुराने में उनकी मदद की हो, लेकिन वह ‘मेक मी (क्राई)’ गीत की गायिका के इतनी जल्दी करियर बनाने को ज्यादा उत्सुक नहीं थीं।

उन्होंने कहा, “मुझे याद है कि मेरी मां ने मुझसे संगीत में करियर बनाने के लिए 18 साल की उम्र तक इंतजार करने के लिए कहा था, लेकिन मैं अपने जीवन की शुरुआत करने के लिए तैयार थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493