चीन में 2016 में 9 लाख विदेश कामगारों को मिला रोजगार

गुआंग्झू, 17 अप्रैल (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन में साल 2016 में नौ लाख से अधिक विदेशी कामगारों को रोजगार मिला, जो देश के विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए हैं।

गुआंग्झू, 17 अप्रैल (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन में साल 2016 में नौ लाख से अधिक विदेशी कामगारों को रोजगार मिला, जो देश के विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए हैं।

स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ फॉरेन एक्सपर्ट्स अफेयर्स (एसएएफईए) के प्रमुख झैंग जियांगुओ ने दक्षिण चीन के शेंझेंन शहर में आयोजित 15वें इंटरनेशनल एक्सचेंज ऑफ प्रोफेशनल्स सम्मेलन में कहा कि विदेशी विशेषज्ञ महत्वपूर्ण संसाधन हैं। वे चीन को आर्थिक एवं सामाजिक संवृद्धि को हासिल करने में मददगार होंगे।

उन्होंने कहा कि विदेशी विशेषज्ञों को उन क्षेत्रों में अवसरों की पेशकश करनी चाहिए, जिनमें उनकी विशेषज्ञता की मांग है।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अधिक वेतन मांगने वाले अकुशल विदेशी कामगारों को रोजगार देने से मना कर देना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493