पाकिस्तानी की सेना ने बताया कि सेना और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियां आतंकवादियों के ठिकाने और उनके सहयोगियों को लक्षित करने के लिए वर्तमान में पूरे देश में खुफिया कार्रवाई कर रही हैं।
सेना ने 22 फरवरी को ‘राद-उल-फसाद’ नामक (अंग्रेजी में ‘रिजेक्ट डिसकॉर्ड’) अभियान की शुरुआत की थी।
सेना ने कहा, “सुरक्षा बलों ने ओरकजई कबायली एजेंसी के कलाया और कुर्रम कबायली एजेंसी के परचिनार से रॉकेट, आईईडीएस, विस्फोटक, ग्रेनेड, मोर्टार बम सहित विभिन्न प्रकार के हथियार और संचार उपकरण बरामद किए हैं।”
इंटरनेशनल पब्लिक रिलेशंस के एक बयान में कहा गया है कि इस अभियान को विश्वसनीय इंटेलिजेंस स्तर पर शुरू किया गया था।
dharmpath.com dharmpath