स्काईडाइविंग के बाद बेला हदीद ने सुकून महसूस किया

अबू धाबी, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। सुपरमॉडल बेला हदीद ने यहां स्काईडाइविंग करने के बाद सुकून महसूस किया।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, हदीद (20) ने शनिवार को स्काईडाइविंग करने का अनुभव इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में साझा किया।

वीडियो में हदीद विमान से कूदने के बाद सुकून महसूस कर रही हैं। अपने अनुभव को साझा करने के दौरान हदीद ने कहा कि इन्होंने इससे पहले अपने जीवन में कभी भी इतना सुकून महसूस नहीं किया।

हदीद ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, “आज (शनिवार) विमान से छलांग लगाई! जीवन में कभी भी इतना सुकून महसूस नहीं किया। देवदूतों के साथ उड़ान भरी! स्काईडाइव दुबई ग्रेग और महा का धन्यवाद! जीवन में अब तक का सबसे बेहतरीन स्काईडाइविंग का अनुभव।”

हदीद ने स्काईडाइविंग के दौरान मदद करने वाले सदस्यों के साथ ली गई तस्वीरों को भी साझा किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493