श्रीलंका : कूड़े के ढेर में मरने वालों की संख्या 26 हुई

स्थानीय पुलिस ने बताया कि इस कचरे के ढेर के ढहने से आसपास के मकान धराशायी हो गए। श्रीलंका की सेना, वायुसेना और पुलिस की सहायता से बचाव कार्य अभी भी जारी है। मृतकों में सात स्कूली बच्चे भी शामिल हैं।

मेगापोलिस एंड वेस्टर्न डेवलपमेंट मिनिस्टर पटाली चंपिका रणवाका ने मीडिया से कहा कि श्रीलंका को इतना भारी नुकसान देने वाली यह पहली ऐसी त्रासदी है। वह कूड़े के ढेर को हटाने के लिए कदम उठाएंगे।

उन्होंने कहा, “यहां 21 एकड़ जमीन कचरे से पट चुकी है। हम इस भूमि का एक शहरी पार्क के रूप में विकास करेंगे।”

गौरतलब है कि 91 मीटर ऊंचा कूड़े का ढेर शुक्रवार शाम अचानक ढहने से 100 से अधिक मकान धराशायी हो गए और 600 से अधिक लोगों को विस्थापित होना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493