बीजिंग, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन की अर्थव्यवस्था में पहली तिमाही में 6.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों में यह बात कही गई है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, जनवरी से मार्च 2017 के बीच चीन का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 26.2 खरब डॉलर रहा।
चीन की सरकार ने 2017 के लिए राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में 6.5 प्रतिशत के विकास का लक्ष्य रखा है, जो कि 1990 के बाद से देश की अर्थव्यवस्था के विकास का सबसे कम लक्ष्य है। 2016 में यह लक्ष्य 6.7 प्रतिशत रखा गया था।
dharmpath.com dharmpath