पाकिस्तान में विस्फोट, गोलीबारी में 8 मरे

इस्लामाबाद, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान में सोमवार को बम विस्फोट और गोलीबारी की तीन अलग-अलग घटनाओं में आठ लोग मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए।

डॉन न्यूज के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा के पास बम विस्फोट में एक चार वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ खेल रहे दो साथी घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि जब यह घटना हुई, बच्चे अपने घर के बाहर खेल रहे थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस अधिकारी इज्जत अली के हवाले से कहा कि पुलिस विस्फोट के पीछे के मकसद की जांच कर रही है।

एक अलग घटना में उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के करक जिले में एक आतंकी हमले में एक महिला सहित तीन लोग मारे गए और दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि पीड़ित एक स्थानीय अदालत में सुनवाई के बाद अपने घर जा रहे थे, उसी दौरान कुछ आतंकवादियों ने उनके वाहनों पर गोलियां चलाई और वे भाग गए।

घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीसरी घटना में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के नौशेरा जिले में चार लोग मारे गए, जब कुछ हमलावर जबर्दस्ती घर में घुस गए और उन पर गोलियां चलाई।

अब तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493