यात्रा पर आधारित वेब श्रृंखला में नजर आएंगे हिमांश कोहली

मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। दिव्या खोसला कुमार की फिल्म ‘यारियां’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अभिनेता हिमांश कोहली विभिन्न दर्शनीय स्थलों की यात्रा पर आधारित वेब श्रृंखला में नजर आने के लिए तैयार हैं।

हिमांश ने कहा कि शो की थीम बहुत रोमांचक है।

हिमांश ने एक बयान में कहा, “मैं बहुत उत्साही यात्री हूं और इस शो की थीम बेहद रोमांचक है। मुझे विश्वास है कि मेरे लिए यह ताउम्र साथ रहने वाला अनुभव साबित होगा। इस शो में भारत के अनछुए पर्यटन स्थलों और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थलों को दर्शकों के सामने लाएंगे।”

घूमने-फिरने के शौकीन हिमांश इस शो से जुड़कर बेहद खुश हैं। वह भारत और विदेशों के विभिन्न प्राचीन स्थलों की सैर करते नजर दिखाई देंगे।

हिमांश हालिया रिलीज फिल्म ‘जीना इसी का नाम है’ में भी नजर आए थे। फिल्म में अरबाज खान, आशुतोष राणा, सुप्रिया पाठक और मंजरी फड़नीस जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493