रूस के संघीय सुरक्षा विभाग ने बयान जारी कर कहा कि यह संदिग्ध मध्य एशियाई देश का रहने वाला अजीमोव अबरोर है जिसका जन्म 1990 में हुआ था। उसे मास्को क्षेत्र में ओडिनसोवो से गिरफ्तार किया गया है।
बयान के मुताबिक, सेंट पीटर्सबर्ग मेट्रो स्टेशन पर तीन अप्रैल को हुए घातक बम हमले को अंजाम देने वाले संदिग्ध को प्रशिक्षित किया गया था।
गौरतलब है कि इस हमले को अंजाम देने के मद्देनजर इस महीने की शुरुआत में सेंट पीटर्सबर्ग से छह जबकि मास्को से भी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
dharmpath.com dharmpath