सीरिया : हवाई हमलों में 23 मरे

दमिश्क, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। सीरिया में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के नियंत्रण वाले इलाके में कथित तौर पर अमेरिकी नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन द्वारा किए गए हवाई हमलों में कम से कम 23 लोग मारे गए हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (एसओएचआर) ने कहा कि इराक के साथ सीरियाई सीमा पर अल-बकमाल के पास एक हवाई हमले में 13 नागरिकों और तीन आतंकवादियों की मौत हो गई।

बकमाल के एक प्रवेश द्वार पर और इसी शहर म1ें अल-हमार तेल कुंए पर भी बमबारी की गई।

अल-हसनिया गांव के खिलाफ इसी तरह के हमले में दो महिलाओं और एक नाबालिग सहित सात अन्य लोगों की मौत हो गई।

विमान ने आईएस के ठिकाने में तब्दील हो चुके अल-हसनिया के कृषि संकाय पर विमानों से 12 मिसाइलें दागीं।

एसओएचआर ने कहा कि सीरियाई क्षेत्र पर गठबंधन सेना के हवाई हमलों में 1,226 नागरिकों की मौत हो चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493