टीसीएस का मुनाफा 4.2 फीसदी बढ़ा

मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसिस ने 6,608 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है, जो इसके पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 4.2 फीसदी और पिछली तिमाही की तुलना में 2.2 फीसदी अधिक है।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज में दाखिला नियामकीय रपट में कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में उसके राजस्व में भी 4.2 फीसदी की वृद्धि देखी गई और चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही की तुलना में 0.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय नियामक मानक (आईएफआरएस) के तहत कंपनी की आय में चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के दौरान पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 5.8 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 99.2 करोड़ डॉलर रही, जबकि कंपनी के राजस्व में इस दौरान 5.8 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 4.45 अरब डॉलर रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493