मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसिस के शुद्ध मुनाफे में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 8.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है, जो कि 26,289 करोड़ रुपये रहा।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज में मंगलवार को दाखिल नियामकीय रपट में भारतीय आईटी दिग्गज ने कहा कि समीक्षाधीन वित्त वर्ष में उसके राजस्व में 8.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है और यह 1,17,966 करोड़ रुपये रहा।
अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिग मानक (आईएफआरएस) के तहत समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की कुल आय में पिछले साल की तुलना में 6.2 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 3.92 अरब डॉलर रहा। जबकि इस दौरान कंपनी के राजस्व में 6.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 17.58 अरब डॉलर रहा।
dharmpath.com dharmpath