वाशिंगटन, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच.डब्ल्यू.बुश शुक्रवार से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें न्यूमोनिया हो गया है।
बुश परिवार के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि बुश (92) को लगातार हो रही खांसी की वजह से शुक्रवार को हॉस्टन मेथोडिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें न्यूमोनिया है।
प्रवक्ता ने बताया कि हालांकि, उनकी हालत में सुधार हो रहा है।
गौरतलब है कि बुश सीनियर को जनवरी में भी श्वास लेने में दिक्कतों की वजह से हॉस्टन मेथोटिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बुश सीनियर का जन्म 1924 में हुआ था और वह देश के 41वें राष्ट्रपति थे।
dharmpath.com dharmpath