जबलपुर में कांग्रेस नेता ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी की

जबलपुर, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में कर्ज से परेशान कांग्रेस नेता ने बुधवार सुबह पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जबलपुर, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में कर्ज से परेशान कांग्रेस नेता ने बुधवार सुबह पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) इंद्रजीत सिंह ने आईएएनएस को बताया है, “हनुमानताल थाना क्षेत्र के नालबंद मोहल्ले में रहने वाले कांग्रेस नेता सईद मालगुजार (60) ने बुधवार सुबह घर पर पत्नी हुस्न बानो (55) की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनते ही उनका बेटा मौके पर पहुंचा और पिता से बंदूक छीन ली। उसके बाद सईद ने खुद को दूसरे कमरे में बंद कर लिया और बारह बोर की बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।”

सीएसपी सिंह के मुताबिक, सईद सामाजिक कार्यो खासकर मुस्लिम महिलाओं की समस्याओं के निपटारों में अहम भूमिका निभाते रहे हैं।

सईद के परिजनों ने पुलिस को बताया कि सईद पिछले कुछ दिनों से कर्ज को लेकर परेशान थे, मगर ऐसा कदम उठाएंगे इसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

उन्होंने बताया कि सईद अपनी पत्नी के साथ मंगलवार रात को एक समारोह में शामिल होने गया था और रात लगभग 12 बजे दोनों वहां से लौटे थे। यह गुत्थी ही है कि ऐसी क्या बात हो गई कि सईद ने पत्नी की हत्या कर आत्महत्या कर ली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493