न्यूयॉर्क, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता केविन स्पेसी ने खुद को टोनी अवार्ड्स-2017 का मेजबान बनाए जाने की घोषणा की है।
वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ ने स्पेसी के बयान के हवाले से कहा “फिल्म ‘द यूजुअल सस्पेक्ट्स’ के लिए मैं उनकी दूसरी पसंद था। ‘अमेरिकन ब्यूटी’ के लिए चौथी और टोनी अवार्ड्स की मेजबानी के लिए 15वीं पसंद था।”
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मेरा करियर बिल्कुल सही दिशा में जा रहा है।”
फिल्म ‘लॉस्य इन योंकर्स’ में बेहतरीन अभिनय के लिए 1991 टोनी अवार्ड पाने वाले अभिनेता ने कहा कि उनके लिए इस अवार्ड समारोह की मेजबानी करना सम्मान की बात है।
इस अवार्ड के लिए नामांकित हुए कलाकारों के नामों की घोषणा दो मई को की जाएगी। रेडियो सिटी म्यूजिक हॉल में 11 जून को अवार्ड समारोह का आयोजन होगा।
dharmpath.com dharmpath