सलमान ने जारी किया ‘ट्यूबलाइट’ का पहला पोस्टर

मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने बुधवार को अपनी आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का पहला पोस्टर जारी किया है।

युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म के निर्देशक कबीर खान हैं।

इस पोस्टर में सलमान को गर्म कपड़ों में टोपी पहने देखा जा रहा है, जिसमें उनकी पीठ दिख रही है और वह पहाड़ी की ओर देखते नजर आ रहे हैं।

सलमान ने इस पोस्टर को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, “क्या तुम्हें यकीन है? अगर तुम्हें यकीन है, तो ‘बैक हिज बैक’।”

‘बजरंगी भाईजान’, ‘एक था टाइगर’ और ‘ट्यूबलाइट’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम कर चुके कबीर और सलमान की यह साथ में चौथी फिल्म है।

यह फिल्म ईद पर रिलीज होगी, जिसमें सलमान को छोटे भाई सोहेल खान और चीन की अभिनेत्री झू झू के साथ देखा जाएगा।

इस फिल्म में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान भी अतिथि भूमिका में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493