भोपाल में महिला 2 बेटियों संग रेल से कटी

भोपाल, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की राजधानी में एक महिला ने बुधवार को अपनी दो बेटियों के साथ रेल से कटकर जान दे दी। मजदूर वर्ग की इस महिला की दो जवान बेटियों के साथ आत्महत्या करने का कारण अभी पता नहीं चला है।

शाहपुरा थाने से मिली जानकारी के अनुसार, रायसेन जिले के रायपुरा क्षेत्र से एक परिवार राजधानी में मजदूरी करने आया था, जो झोपड़ी बनाकर रहता था। उसी परिवार की तीन महिलाओं ने भोपाल-होशंगाबाद टेक पर कटकर जान दे दी है। मरने वालों में मां सूरज बाई और उसकी दो जवान बेटियां सुषमा और सतना हैं।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार की सुबह उन्हें तीन महिलाओं के शव पटरी पर पड़े होने की सूचना मिली। तीनों शवों की शिनाख्त एक ही परिवार के सदस्यों के तौर पर हुई। तीनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत मिले। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493