मप्र में ‘हेलमेट लगाओ’ अभियान जारी

भोपाल, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में दुपहिया वाहन दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कराने के लिए परिवहन विभाग द्वारा हेलमेट लगाओ अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही पीछे बैठने वाले व्यक्ति को हेलमेट पहनने की अनिवार्यता के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

परिवहन विभाग द्वारा बुधवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि बिना हेलमेट धारण किए दुपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, यह अभियान 15 अप्रैल को शुरू हुआ। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की संख्या, उसमें होने वाली मृत्यु और घायलों की संख्या पर प्रभावी नियंत्रण करना है।

सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी द्वारा दो पहिया वाहन चालक के साथ पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट पहनने की अनिवार्यता को अभियान के दौरान प्रोत्साहित करने को कहा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493