नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई की फिन-टेक कंपनी एसेट वैंटेज ने बुधवार को अमेरिकी कंपनी फाइनेंशियल नेविगेटर इंक के अधिग्रहण की घोषणा की। इस सौदे की धनराशि की घोषणा अभी नहीं की गई है।
नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई की फिन-टेक कंपनी एसेट वैंटेज ने बुधवार को अमेरिकी कंपनी फाइनेंशियल नेविगेटर इंक के अधिग्रहण की घोषणा की। इस सौदे की धनराशि की घोषणा अभी नहीं की गई है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि फायनेंशियल नेविगेटर के अतिरिक्त एसेट वैंटेज उत्तर अमेरिका में संपत्ति प्रबंधन गणना सॉफ्टवेयर बाजार में भी विस्तार करेगी।
एसेट वैंटेज की मातृ कंपनी, यूनीडेल समूह के अध्यक्ष सुनील दलाल ने बयान में कहा, “हमारी कंपनियों की एकजुटता से हमारे ग्राहकों को एसेट वैंटेज की अगली पीढ़ी, पूरी तरह फीचर्ड, क्लाउड/मोबाइल आधारित समाधान से लाभ होगा।”
फायनेंशियल नेविगेटर के सीईओ एड वान डेमन ने कहा, “फायनेंशियल नेविगेटर की पूरी टीम एसेट वैंटेज की टीम के साथ जुड़ने को उत्सुक है।”
dharmpath.com dharmpath