बिहार में आंशिक बदली, बारिश के आसार

पटना, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के कई क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को बादल छाए हुए हैं तथा यहां न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के पूर्णिया, भागलपुर सहित कई क्षेत्रों में बादल छाए रहने और कई क्षेत्रों में आंधी चलने और बारिश के आसार जताए हैं।

केंद्र के अनुसार, भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस, गया का 26.8 डिग्री सेल्सियस और पूणिर्या का 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस, भाागलपुर का 38.2 डिग्री सेल्सियस और गया का 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493