‘कैडबरी इंडिया’ का नाम अब से ‘मोंडेलेज इंडिया फूड्स लिमिटेड’

cadburyनई दिल्ली । कैडबरी इंडिया ने अपना नाम बदलकर मोंडेलेज इंडिया फूड्स लिमिटेड कर दिया है। मोंडेलेज इंटरनैशनल की अनुषंगी कैडबरी के उत्पादों के ब्रांड में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

मोंडेलेज इंडिया फूड्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मनु आनंद ने इस घोषणा के संबंध में कहा कि कंपनी का नाम मोंडेलेज इंडिया फूड्स लिमिटेड किए जाने के साथ दो साल पहले शुरू हुई बदलाव की प्रक्रिया को बंद किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मोंडलेज इंटरनेश्नल की सभी अनुषंगियों का नाम विश्वस्तर पर धीरे-धीरे बदलने की प्रक्रिया के तहत भारतीय इकाई का नाम बदला गया है।

कंपनी का कहना है कि नाम में बदलाव का उसके कैडबरी डेयरी मिल्क, 5 स्टार, जेम्स, बोर्नविल, पर्क, सेलीब्रेशन, कॉक्लेयर्स, हाल्स, बोर्नवीटा, टैंग और ओरियो जैसे उत्पादों के नाम या इसकी पैकेजिंग पर कोई असर नहीं होगा। बाजार में इन उत्पादों की बिक्री पहले की तरह उसी ब्रांड के साथ होती रहेगी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493