हिमाचल दुर्घटना : 10 मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हुई

शिमला, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में नदी में एक बस के गिरने के कारण जान गंवाने वाले 45 में से 10 यात्रियों की पहचान 24 घंटे के बाद भी नहीं हो पाई है।

शिमला, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में नदी में एक बस के गिरने के कारण जान गंवाने वाले 45 में से 10 यात्रियों की पहचान 24 घंटे के बाद भी नहीं हो पाई है।

एक अधिकारी ने गुरुवार को यह बताया।

उत्तराखंड की यह बस सड़क से फिसलकर 250 मीटर नीचे टोंस नदी में गिर गई थी, जिसमें सवार कंडक्टर समेत दो लोगों ने बस से कूदकर जान बचाई।

दुर्घटना राजधानी शिमला से करीब 190 किलोमीटर दूर नर्वा तहसील के गुम्मा के पास हुई। यह उत्तराखंड सीमा से 12 किलोमीटर दूर राज्य का एक सुदूरवर्ती इलाका है।

उप जिलाधिकारी अनिल चौहान ने आईएएनएस को बताया कि 10 शव बुरी तरह शत विक्षप्त हो गए हैं और अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

चौहान ने आईएएनएस को बताया, “सभी शव नर्वा के सरकारी अस्पताल में भेजे जा रहे हैं।”

दुर्घटना के 45 पीड़ितों में से 13 हिमाचल प्रदेश के, 18 उत्तराखंड के और चार उत्तर प्रदेश के थे।

बस हिमचल प्रदेश के रास्ते विकासनगर शहर से तुइनी (दोनों उत्तराखंड में हैं) जा रही थी।

बचाव कर्मियों ने बताया कि वह सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी और वहां वाहन को नीचे गिरने से बचाने के लिए कोई रेलिंग भी नहीं लगी थी।

हिमाचल प्रदेश के परिवहन मंत्री जी.एस. बाली ने दुर्घटना की जांच का आदेश दे दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493