हावड़ा के थर्मोकॉल कारखाने में लगी भीषण आग

कोलकाता, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के एक थर्मोकॉल कारखाने में गुरुवार को भीषण आग लग गई।

अधिकारी ने बताया, “हावड़ा जिले के अमदुल रोड के थर्माकॉल कारखाने में सुबह लगभग 10.30 बजे आग लगी। कारखाने में ज्वलनशील पदार्थो के रखे होने की वजह से आग तेजी से फैल गई।”

वीडियो में कारखाने से धुंआ निकलते हुए देखा जा सकता है।

कारखाने के तंग गली में होने की वजह से दमकलकर्मी आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास कर रहे हैं।

दमकल विभाग के मुताबिक, “दमकल विभाग की छह गाड़ियों पर मौके पर भेजा गया है। हम अतिरिक्त सहयोग के लिए उलुबेरिया फायर ब्रिगेड और अन्य दमकल विभागों के संपर्क में हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493