उदित की तरह ही विनम्र हैं आदित्य : अलका याज्ञनिक

मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। गायिका अलका याज्ञनिक का कहना है कि उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण अपने पिता की तरह ही अत्यधिक विनम्र और सभ्य हैं।

लोकप्रिय टीवी शो ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स’ के सीजन 6 में अलका, उदित नारायण के साथ दिखाई दीं।

आदित्य नारायण इस शो की मेजबानी कर रहे हैं।

इस शो में अलका और उदित का तेज तालियों से स्वागत किया गया। कुर्सी पर बैठने से पहले उदित ने अलका का हाथ चूमा। अपने पिता से प्रभावित आदित्य ने कहा कि उन्हें अभी भी अपने पिता से बहुत कुछ सीखना है।

अलका ने बयान में कहा, “आदित्य बहुत ही प्यारे होस्ट हैं जो बचपन से ही अपनी पिता की नकल करते हैं। वह शो पर अपने पिता की ही तरह मूंछे रखकर आए और उनके गाने की शैली की नकल भी की लेकिन मेरा मानना है कि आदित्य अपने पिता की ही तरह बहुत विनम्र हैं।”

अलका और उदित ने ‘कुछ कुछ होता है’, ‘तुमसे मिलना’, ‘दिल ने ये कहा’ और ‘चांद छुपा बादल में’ जैसे लोकप्रिय गाने गए हैं।

‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स’ के सीजन 6 में हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़ और जावेद अली जज की भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493