आईफा 2017 में प्रस्तुति देंगे ए.आर. रहमान

चेन्नई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। दो बार ऑस्कर विजेता रहे ए.आर. रहमान ने गुरुवार को खुलासा किया कि वह अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) साप्ताहांत के 18वें संस्करण में प्रस्तुति देंगे, जिसका आयोजन न्यूयॉर्क में आगामी जुलाई में किया जाएगा।

रहमान ने ट्वीट किया, “मेरे लिए यह विशेष आईफा न्यूयॉर्क है। 25 साल पूरे होने जा रहे हैं। मेरे साथ आईफा समारोह में शामिल हों।”

इस साल रहमान को फिल्म दुनिया में कदम रखे 25 साल हो जाएंगे। रहमान ने 1992 में मणिरत्नम की फिल्म ‘रोजा’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी।

यह पहली बार है जब यह समारोह न्यूयॉर्क में आयोजित किया जा रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बॉलीवुड का यह सबसे बड़ा समारोह 14-15 जुलाई को राष्ट्रीय फुटबॉल लीग, बड़े कॉन्सटर्स और अन्य समारोहों के आयोजन के लिए मशहूर मेटलाइफ स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

समारोह में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के अलावा रजनीकांत, नागार्जुन, कमल हासन और जूनियर एनटीआर जैसे दक्षिण के दिग्गज स्टार्स भी शामिल होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493