मुंजाल ने आविष्कार भारत फंड में किया 100 करोड़ का निवेश

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। उद्योगपति और हीरो एंटरप्राइज के अध्यक्ष सुनील कांत मुंजाल ने आविष्कार के नए कोष ‘आविष्कार भारत फंड’ में 100 करोड़ रुपये का निवेश करने की गुरुवार को घोषणा की। यह निवेश रोजगार, शिक्षा एवं कौशल, पर्यावरण, स्वास्थ्य और वित्तीय समावेश के संदर्भ में देश के समक्ष मौजूद प्रमुख चुनौतियों से निपटने में मदद करेगी।

इस बारे में मुंजाल ने कहा, “पूरा देश विकास करे, इसके लिए जरूरी है कि ग्रामीण इलाकों और वंचित नागरिकों को न केवल परोपकार के जरिये, बल्कि वास्तविक अवसरों के जरिये सक्षम बनाना होगा।”

उन्होंने कहा, “वर्तमान में, भारत का ज्यादातर विकास शहरी इलाकों में एवं मध्यम एवं बड़े उपक्रमों में हुआ है। यह जानकर खुशी होती है कि कई छोटे और साहसिक उद्यमी भारत के दूरदराज के इलाकों में उपक्रम लगा रहे हैं। अब हमारी बारी है कि हम इस पिरामिड के सबसे निचले स्तर पर समृद्धि लाने मंे अपना हाथ आगे बढ़ाएं।”

इस निवेश के बारे में चर्चा करते हुए आविष्कार के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनीत राय ने कहा, “यह कुछ ऐसी चीज है जिसे प्रोत्साहित किए जाने खासकर अन्य कॉरपोरेट के बीच इसे बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। इस निवेश के साथ हम जम़ीनी स्तर पर काम कर रहे उपक्रमों को बल प्रदान करने और उन्हें सतत रूप से आगे बढ़ाने में समर्थ होंगे और साथ ही ऐसे उपक्रमों का प्रभाव कई गुना बढ़ाने में मदद मिलेगी।”

हीरो एंटरप्राइज विविध कारोबार में सक्रिय समूह है जिसके वैश्विक स्तर के उपक्रम साइकिल, मोटरसाइकिल, आटो कंपोनेंट और कई सेवा कारोबारों सहित विभिन्न क्षेत्रों में परिचालन में हैं।

आविष्कार के अनूठे नजरिये और उपक्रमों में निवेश से 7 करोड़ से अधिक लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आया है और 1,50,000 से अधिक रोजगार एवं आजीविका के साधन पैदा हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493