नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। घरेलू ब्रांड उषा श्रीराम इंटरप्राइजेज प्रा. लि. और वीडियोटेक्स इंटरनेशनल प्रा. लि. ने गुरुवार को प्रसिद्ध ऑनलाइन बाजार -अमेजन और पेटीएम पर 80 सेमी. (32 इंच) और 102 सेमी. (40 इंच) वर्ग में स्मार्ट एचडी और फुल एचडी (एफएचडी) एलईडी टेलीविजन को लांच करने की घोषणा की।
उषा श्रीराम की यू42यू4एस 102 सेमी (40 इंच) स्मार्ट फुल एचडी (एफएचडी) एलईडी टेलीविजन अत्याधुनिक वेब क्रूजर रिमोट के साथ आती है। टीवी देखने, इंटरनेट ब्राउज करने या गेम खेलने का बेहतरीन गुणवत्तायुक्त अनुभव देने के लिए, यह फुल एचडी स्मार्ट टीवी एक ए प्लस ग्रेड पैनल, स्क्रीन मिररिंग और एचआरडीपी तकनीक के साथ आती है। इसके अलावा, इस टीवी में 2 एचडीएमआई, 2 यूएसबी, 2 एवी, 1 आरएफ, 1 पीसी ऑडियो इनपुट कनेक्टिविटी पोर्ट्स और 20वाट ऑडियो आउटपुट भी है। इसकी वारंटी एक साल है।
वहीं, 80 सेमी (32 इंच) की स्मार्ट टीवी यूवी3230एस 1366गुणा 768 का प्रभावी एचडी रेडी रिजॉल्यूशन, ए प्लस ग्रेड (जीरो बीआरटी डॉट) पैनल, और 178 डिग्री व्यूइंग एंगल से परिपूर्ण है। इसमें एचआरडीपी तकनीक, पावर ऑडियो, इको विजन, वायरलेस हेडफोन कंट्रोल, स्क्रीन कैप्चर और एमकास्ट (स्क्रीन मिररिंग) जैसी सुविधाएं शामिल है। यह स्मार्ट टीवी 2 यूएसबी और 2 एचडीएमआई पोर्ट्स के साथ आता है, साथ ही यह मल्टीमीडिया प्लेइंग क्षमता, मल्टीडिस्प्ले फंक्शन और ब्राउजर समर्थन से लैस है।
वीडियोटेक्स इंटरनेशनल प्रा. लि. के निदेशक अर्जुन बजाज ने कहा, “हम नवाचार और गुणवत्ता के सिद्धांतों को अपनाते हैं और हमारे प्रत्येक उत्पाद में ऐसे अनोखे फीचर्स दिए जाते हैं जो कि किसी अन्य ब्रांड में मौजूद नहीं होते और हम उन तरीकों को बेहतर करने के प्रति समर्पित हैं।”
dharmpath.com dharmpath