सिंगापुर में अनिल कपूर ने अपने मोम के पुतले का अनावरण किया

सिंगापुर, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता अनिल कपूर ने मोम के पुतलों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध मैडम तुसाद के यहां स्थित संग्रहालय में अपने पुतले का अनावरण किया।

अनिल कपूर ने गुरुवार को ट्विटर पर अपने साथ अपनी मोम के पुतले की एक फोटो साझा की। उन्होंने इसका शीर्षक लिखा : “मैंने अभी इस विशेष मुद्रा को अपनाया है! यह बहुत अच्छा है। मुझे यह अच्छा लगा। मैडम तुसाद सिंगापुर। यह एक अदभुत और शानदार अनुभव है। धन्यवाद!”

अभिनेता ने संग्रहालय को भी उनका ‘इतना अच्छा पुतला’ बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

अनिल कपूर फिल्म ‘मुबारकां’ में देखे जाएंगे। इसमें वह अपने भतीजे अर्जुन कपूर और अभिनेत्री अथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज के साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बजमी ने किया है। फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होगी।

फिल्म की शूटिंग लंदन में हुई है और इसे सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शंस और सिने1 स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है।

फिल्म ‘मुबारकां’ में अनिल और अर्जुन दोनों ने सिख का किरदार निभाया है। यह पहली बार है कि चाचा और भतीजे की जोड़ी बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493