9 साल पहले के बयान को लेकर ‘बाहुबली 2’ को निशाना न बनाएं : राजामौली

बेंगलुरु, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्मकार एस.एस. राजामौली ने अभिनेता सत्यराज के नौ साल पहले के बयान को लेकर ‘बाहुबली 2’ को निशाना न बनाने की अपील लोगों से की है।

राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2: द कंक्लूजन’ 28 अप्रैल को रिलीज हो रही है और कन्नड़ समर्थक संगठन कर्नाटक में फिल्म की रिलीज का विरोध कर रहे हैं। उनके विरोध का कारण फिल्म में कटप्पा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सत्यराज का कावेरी विवाद पर नौ साल पहले दिया गया बयान है।

राजामौली ने एक वीडियो संदेश में कहा, “सत्यराज सर फिल्म के निर्देशक या निर्माता नहीं हैं। वह फिल्म में काम करने वाले अन्य कलाकारों की तरह ही हैं। यदि फिल्म कर्नाटक में रिलीज नहीं हुई तो उन्हें कुछ फर्क नहीं पड़ेगा। उनके (सत्यराज) पूर्व के कुछ बयानों को आधार बनाकर फिल्म को निशाना बनाना गलत है।”

उन्होंने साथ ही लोगों से अपील की कि वे सत्यराज के बयानों की वजह से फिल्म देखने से खुद को न रोकें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493