टाटा पॉवर का अजमेर में डिस्ट्रिब्यूशन फ्रैंचाइजी एग्रीमेंट

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी टाटा पॉवर ने शुक्रवार को अजमेर शहर में बिजली के वितरण के लिए डिस्ट्रिब्यूशन फ्रैंचाइजी एग्रीमेंट (डीएफए) लागू करने की घोषणा की। अजमेर स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ल के डिस्ट्रिब्यूशन फ्रैंचाइजी के लिए बोली जीतने के बाद टाटा पॉवर ने एक स्पेशल परपज कंपनी (एसपीसी) ‘टीपी अजमेर डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड’ का गठन किया है।

‘टीपी अजमेर डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड’ ने अजमेर में ग्राहकों की जरूरतें पूरी करने के लिए अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) के साथ 20 वर्षो के लिए डिस्ट्रिब्यूशन फ्रैंचाइजी एग्रीमेंट (डीएफए) पर हस्ताक्षर किए।

टाटा पॉवर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक अनिल सरदाना ने कहा, “टाटा पॉवर में हम अपने ग्राहकों को बेहतर ग्राहक सेवा के साथ भरोसेमंद और गुणवत्तायुक्त बिजली मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारी कोशिश देश की सबसे पसंदीदा वितरण कंपनी बनने की है और हम इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में सतत प्रयास कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493