लॉस एंजेलिस, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। गायक क्यूबा गुडिंग सीनियर अपनी कार में मृत पाए गए हैं। वह 72 वर्ष के थे।
वैराएटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, कैलिफोर्निया के वुड्लैंड हिल्स क्षेत्र में गुरुवार को लगभग 1 बजे सोल ग्रुप के गायक गुडिंग सीनियर अपनी कार के अंदर मृत अवस्था में पाए गए। हालांकि चिकित्सों द्वारा कृत्रिम सांस दिए जाने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
लॉस एंजेलिस के अग्निश्मन विभाग के प्रवक्ता ने मौके पर ही उनकी मौत की पुष्टि कर दी।
गुडिंग सीनियर 1972 में अपने सफल ‘एव्रीबडी प्लेज द फूल’ गाने से लोकप्रिय हुए थे। वह ‘द मैन इंग्रीडियंट’ नामक बैंड के प्रमुख गायक थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
dharmpath.com dharmpath