पाकिस्तान के क्वेटा में 434 आतंकवादियों का आत्मसमर्पण

इस्लामाबाद, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिणपश्चिम पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में शुक्रवार को 434 आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।

जियो टीवी के मुताबिक, इन आतंकवादियों को मुख्यधारा में शामिल करने के लिए बलूचिस्तान में एक समारोह का भी आयोजन किया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस दौरान बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री नवाब सनाउल्लाह जेहरी , सेना के वरिष्ठ अधिकारी, प्रांतीय मंत्री और अन्य सरकारी अधिकारी मौजूद थे।

ये आतंकवादी बलूच रिपब्लिक आर्मी, बलूच लिबरेशन आर्मी सहित विभिन्न आतंकवादी संगठनों से संबद्ध थे।

जेहरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रांतीय सरकार आत्मसमर्पण करने वालों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी।

उन्होंने कहा, “यह हमारी राष्ट्रीय एवं नैतिक दायित्व है।”

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता अनवारुल हक कक्कड़ ने कहा कि अब तक 1,500 से अधिक आतंकवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493