प्रभास को तीरंदाजी से लगाव

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘बाहुबली’ के लिए तलवारबाजी सीख चुके अभिनेता तीरंदाजी के लिए भी कड़ी मेहनत कर चुके हैं और अब उन्हें इसमें खास रुचि हो गई है। इसलिए अब वह तीरंदाजी देखना भी पसंद करने लगे हैं।

एक बयान के अनुसार, प्रभास ने ‘बाहुबली’ के लिए काफी समय तक तीरंदाजी सीखी थी, क्योंकि यह इस श्रृंखला की दोनों फिल्मों के लिए जरूरी थी। लेकिन समय के साथ-साथ प्रभास की रुचि इस खेल के प्रति बढ़ती गई और अब वह अपने व्यस्त कार्यक्रम से कुछ वक्त निकालकर तीरंदाजी करने भी लगे हैं और जब भी मौका मिलता है तीरंदाजी देखने से भी नहीं चूकते।

बयान में कहा गया है कि प्रभास यूट्यूब पर तीरंदाजी के मैच देखने के साथ-साथ लाइव टूर्नामेंट का लुत्फ उठाना भी नहीं भूलते।

‘बाहुबली’ श्रृंखला की दूसरी फिल्म ‘बाहुबल 2 : द कॉन्क्लूजन’ 28 अप्रैल, 2017 को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493