कोलकाता, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स और तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच में खेल सकते हैं।

डिविलियर्स चोट के कारण गुजरात लायंस के खिलाफ नहीं खेले थे। वहीं मिल्स भी चोट के कारण बाहर थे।
कोलकाता के खिलाफ होने वाले मैच से पहले डिविलियर्स को टीम के साथ अभ्यास करते हुए देखा गया। नेट्स के दौरान मिल्स ने भी अभ्यास किया।
बेंगलोर टीम के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “वह फिट हैं और खेलने को तैयार हैं।”
डिविलियर्स ने अभी तक तीन मैच खेले हैं और 137 रन बनाए हैं। वह चोट के कारण ही शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाए थे।
dharmpath.com dharmpath