स्वस्थ जीवन शैली के प्रति टाइगर का जुनून सराहनीय : जॉन

मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता जॉन अब्राहम ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह उनकी स्वस्थ जीवन शैली और सक्रियता के प्रशंसक हैं।

मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता जॉन अब्राहम ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह उनकी स्वस्थ जीवन शैली और सक्रियता के प्रशंसक हैं।

जॉन और टाइगर गार्नियर के नए विज्ञापन के मंच पर मिले। वहीं जॉन ने कहा कि ब्रांड के लिए ‘बागी’ के अभिनेता संग काम करना शानदार रहा।

जॉन ने कहा, “गार्नियर के लिए हमारी नई परियोजना के साथ काम करना बेहतरीन अनुभव था। वह उत्सुक, मेहनती, उत्साही हैं और मैं उनके सक्रिय और स्वस्थ जीवन शैली के लिए जुनून का प्रशंसक हूं।”

उन्होंने कहा, “मुझे हाल में माच्छा ग्रीन टी से लाभ के बारे में पता चला तो हैरान हुआ। यह शरीर, खासकर त्वचा के लिए एंटी ऑक्सीडेंट है।”

इससे पहले ‘फोर्स 2’ में नजर आ चुके जॉन ने कहा, “यह जानना अच्छा है कि यहां कुछ लोग हैं, जो शरीर और त्वचा को सक्रिय रखने के लिए सक्रिय रूप से कदम उठा रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493