चीन, मोरक्को द्विपक्षीय संबंध मजबूत बनाने को प्रतिबद्ध

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग के प्रमुख लियु मोरक्को की सरकार के निमंत्रण पर 20 अप्रैल से इस अफ्रीकी देश के तीन दिवसीय दौरे पर रहे। उनके साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी था।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री सादेदीन एल ओथमानी और हाउस ऑफ द एडवाइजर्स के स्पीकर हाकिम बेंशेमैश सहित अन्य लोगों के साथ भी मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि पिछले साल चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और मोरक्को के शाह मोहम्मद छठे ने दोनों देशों के बीच सामरिक भागीदारी स्थापित करने का निर्णय लिया था, जिसने द्विपक्षीय संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493