मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में शनिवार देर रात खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे अधिक विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बनने वाले मिशेल मैक्लेघन का कहना है कि टी-20 में हर मैच नया होता है।
मुंबई ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 25वें मैच में दिल्ली को 14 रनों से हराकर आठ टीमों की तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।
मैक्लेघन ने कहा, “पिछले मैच में मैंने लगभग 50 गेंदों में दो विकेट लिए थे। इसलिए, यह एक रोलर कोस्टर की तरह है। टी-20 में हर मैच नया होता है। हमने कुछ खिलाड़ियों को लिए योजनाएं बनाई थी और मुंबई के खिलाड़ी अपने लक्ष्य पर टिके रहे। कोरी एंडरसन को आउट करना अच्छा रहा।”
मुंबई के लिए सबसे अधिक तीन विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने मैक्लेघन ने कहा, “मुंबई ने स्वयं को वानखेड़े स्टेडियम में अपराजित साबित किया है। दिल्ली के खिलाफ गेंदबाजी बेहतर रही। सभी ने इस मैच का आनंद लिया।”
dharmpath.com dharmpath