सैम फेयर्स पर था बेटा पैदा करने का दबाव

लंदन, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। टीवी हस्ती सैम फैयर्स ने कहा कि वह बेटे को जन्म देने के लिए परेशान थीं, क्योंकि उनके प्रेमी पॉल नाइटली बेटा चाहते थे।

वेबसाइट ‘डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, फेयर्स ने वर्ष 2015 में अपनी गर्भावस्था के दौरान तनाव महसूस किया, क्योंकि नाइटली बेटा चाहते थे और उन्हें महसूस हुआ कि बेटे को जन्म देना उनका कर्तव्य बनता है।

फेयर्स ने कहा कि पॉल बेटा चाहते थे और इसी बात को लेकर उन पर दवाब था।

उन्होंने कहा, “कुछ पुरुष वाकई बेटा चाहते हैं और इस बात को लेकर महिलाएं दबाव महसूस करती हैं जैसे उनकी गलती हो, लेकिन एक बार बच्चा जन्म ले लेता है, चाहें लड़की हो या लड़का तो उनके डैड उन्हें बेशुमार प्यार करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493