चेन्नई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिल व तेलुगू भाषा में बन रही फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ में नवोदित दिलीप प्रकाश के साथ काम कर रहीं अभिनेत्री रेजिना कैसेंड्रा ने कहा कि उन्हें नए कलाकार के साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि इसकी पटकथा उत्साहित करने वाली है।
फिल्म में एचआर पेशेवर की भूमिका निभा रही रेजिना ने कहा, “फिल्म की पटकथा अलग है। कहानी और पटकथा इस तरह लिखी गई है कि यह वाकई में उत्साहित कर देने वाली है। ऐसे में मैंने नए कलाकार के के साथ काम करने को लेकर बिल्कुल नहीं सोचा।”
उन्होंने कहा कि वह फिल्म में प्रकाश राज, आमनी और काशी विश्वनाथ जैसे सितारों के साथ काम करने को लेकर खुद को भाग्यशाली महसूस कर रही हैं।
अर्जुन साईं द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी।
फिल्म का संगीत अनूप रुबेंस देंगे।
dharmpath.com dharmpath