आईपीएल से बाहर हुए ब्रावो (लीड-1)

मुम्बई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात लायंस टीम के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण से बाहर हो गए हैं। ब्रावो को हैमस्ट्रींग इंजुरी है।

आयोजकों ने रविवार को इसकी पुष्टि की। ब्रावो ने हैमस्ट्रींग इंजुरी से उबरने के लिए जनवरी में ऑपरेशन भी कराया था और रविवार को यह साफ हो सका कि उन्हें पूरी तरह फिट होने में तीन से चार सप्ताह का वक्त लग सकता है।

मेडिकल टीम से इस बात की पुष्टि होने के बाद ब्रावो ने स्वदेश लौटने का फैसला किया।

ब्रावो ने एक बयान जारी कर आईपीएल में इस साल नहीं खेल पाने को लेकर अफसोस जाहिर किया।

ब्रावो ने कहा, “मेरे लिए यह काफी दुख का क्षण है। मैं खेद के साथ बताना चाहता हूं कि मैं हैमस्ट्रींग इंजुरी के कारण इस साल आईपीएल में नहीं खेल सकूंगा। मैं इस सीजन की शुरुआत से ही गुजरात के साथ हूं और सुधार कार्यक्रम में हिस्सा ले रहा था लेकिन अब मेरे इस लीग में हिस्सा लेने की कोई सम्भावना नहीं है।”

ब्रावो ने यह भी कहा कि वह गुजरात और अपने प्रशंसकों से माफी मांगते हैं।

उल्लेखनीय है कि ब्रावो को दिसंबर में आस्ट्रेलिया के घरेलू टी-20 लीग-बिग बैश लीग के दौरान चोट लगी थी। इसके कारण उनका ऑपरेशन हुआ। तभी से वह मैदान से बाहर चल रहे हैं।

ब्रावो ने हालांकि 17 अप्रैल को अपने एक ट्वीट के जरिए आईपीएल में वापसी के संकेत दिए थे लेकिन अब उन्होंने आधाकारिक तौर पर इस लीग से बाहर होने की पुष्टि कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493