तिब्बत में बाइक साझा करने की व्यवस्था शुरू

ल्हासा, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन का बाइक साझा करने का चलन तिब्बत तक फैल चुका है। करीब 500 साझा दोपहिया वाहन पठार पर दिखाई दिए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक ल्यू शुआंग के गुरुवार के बयान के हवाले से कहा, “चमकीली पीले रंग की ओफो बाइक के बेड़े जिगेज में 22 स्थानों पर देखे गए। यह इस इलाके का दूसरा बड़ा शहर है।”

ल्यू ने कहा, “हमें उम्मीद है कि तिब्बत में स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए साझा बाइक कम कार्बन वाली, सस्ते परिवहन का जरिया होगी।”

बाइक साझा करने का व्यापार बीते साल चीन के बड़े शहरों में शुरू हुआ है। इसे मोबाइल एप से एक युआन (15 सेंट) प्रतिघंटे के भुगतान पर सवार ले सकते हैं और अगली जगह पर दूसरे उपयोगकर्ता के लिए इसे छोड़ सकते हैं।

जिगेज की व्यस्त सड़कों पर बाइकों ने उत्सुक उपयोकर्ताओं को आकर्षित किया है।

बीस साल से ज्यादा समय से दो अंकों वाली आर्थिक वृद्धि से तिब्बत में कारों की बिक्री में तेजी आई है। इस बहुत कम जनसंख्या वाले इलाके में अभी 300,000 वाहन हैं, इसमें से आधे ल्हासा में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493